हरदोई: बरबन गांव निवासी विवाहिता की प्रसव के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2025 हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरबन गांव में प्रसव के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने से शुक्रवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। लखनऊ ले जाते समय संडीला के पास उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटी खुर्द गांव निवासी श्याम कुमार पाठक की पुत्री वंदना की शादी वर्ष 2019 में लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरबन गांव निवासी संदीप से हुई थी।