अकबरपुर: DM एवं SP ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा हेतु अकबरपुर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दिनांक 08-10 मई 2026 को आयोजित की जाने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की परीक्षा को पूर्णतः सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन कराने के उद्देश्य से अकबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।