रतनी फरीदपुर: शाहिद CISF जवान रौशन कुमार का शव पैतृक गांव ओयना लाखापुर पहुंचते ही लोगों का उमड़ा जनसैलाव, जिले में शोक की लहर
जहानाबाद जिले के ओयना लाखापुर गांव निवासी CISF जवान रौशन कुमार का मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर मुंबई से पटना लाए जाने के बाद देर रात गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब शुक्रवार सुबह उमड़ पड़ा। "रौशन कुमार अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।