बारां: स्कूलों में पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान, न्यायिक अधिकारी बच्चों को दे रहे हैं सुरक्षा के टिप्स
Baran, Baran | Apr 7, 2026 बच्चों को शुरू से ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें न्यायिक अधिकारी स्वयं स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल में जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।