कटघोरा: कंचन ढाबा सील, दो दिन पहले जब्त हुई शराब के बाद राजस्व विभाग के आदेश पर कटघोरा पुलिस ने की कार्रवाई
Katghora, Korba | Apr 27, 2026 कोरबा की कटघोरा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा को सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध शराबखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस निर्देशों की अनदेखी के बाद राजस्व विभाग के निर्देश पर की गई। दो दिन पहले ही इस ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी।इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, कटघोरा पुलिस ने दो दिन पहले ढाबे पर छापा मारा था।