धनौरा: गजरौला में दबंगों के हौसले बुलंद, मामूली विवाद के चलते घर में घुसकर की मारपीट, घटना हुई कैमरे में कैद
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर में मोहम्मद सलीम का परिवार रहता है। मोहम्मद सलीम ने बताया है कि वह पैसे से एडवोकेट हैं। कल रात करीब 7:30 पर वह अपने घर पर थे। तभी उनके पड़ोस के रहने वाले लोगों ने घर में घुसकर मामूली विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की गई, यह घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।