दमोह: जिला अस्पताल में अव्यवस्था, पट्टी न मिलने पर मरीज़ ने निजी मेडिकल स्टोर से खरीदी, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 29, 2026 दमोह जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। तेजगढ़ निवासी घायल खिलन सिंह ने आरोप लगाया कि पट्टी ठीक से न चिपकने पर नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से सामग्री लाने को कहा। मेडिकल स्टोर पर पीड़ित का बयान देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है।