बागपत: सिसाना गांव स्थित हाईवे पर जल भराव के कारण गड्ढों में भूसे से भरा ट्राला पलटा
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 सोमवार को करीब साढे दस बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी सोनू के मुताबिक सिसाना गांव स्थित हाईवे पर जल भराव होने के कारण गड्ढों में भूसे से भरा ट्राला पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक बाल बाल बचे। वही भूसे से भरा ट्राला पलटने से यातायात प्रभावित रहा।