देवघर: शिवगंगा तालाब में नहाने के क्रम में एक श्रद्धालु डूबा, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
शिवगंगा तालाब में एक श्रद्धालु नहाने के क्रम में शुक्रवार को डूब गया जिसकी सूचना एनडीआरएफ टीम को होते ही पहुंची और लगातार चार घंटे से श्रद्धालु की तलाश पानी में कर रही है मगर कामयाबी नहीं मिली। इस घटना के संबंध में भागलपुर नाथनगर निवासी किशोर कुमार के चचेरे भाई मनीष कुमार ने बताया कि, सभी शिवगंगा में डुबकी लगाने आए थे तभी अचानक किशोर कुमार का पैर फिसल गया ।