देवघर: कुरेबा गांव में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
तलझारी थाना क्षेत्र के कुरेबा गांव में शुक्रवार को अज्ञात बाइक के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इस संबंध में बताया कि राजकिशोर यादव अपने बाइक पर सवार होकर बाजार से खरीदारी करने के बाद घर लौट रहा था इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसे यह घायल हो गया ।