खलीलाबाद: आनंद हत्याकांड को लेकर परिजनों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र और मुआवजे की की मांग
बखिरा थाना क्षेत्र में हुए आनंद हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता इन्द्रेश, पत्नी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, एक एकड़ जमीन का पट्टा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई। मांगें पूरी न होने पर चंद्रशेखर आजाद के आगमन की चेतावनी दी गई।