लाडपुरा: कोटा में डिलीवरी के बाद महिलाओं की हालत खराब, एक की मौत, विधायक संदीप शर्मा और राखी गौतम पहुंचे मौके पर
Ladpura, Kota | May 6, 2026 कोटा के मेडिकल कॉलेज के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गायनिक वार्ड में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की हालत खराब हो गई। इन महिलाओं के यूरिन बंद हो गया, किडनी में इन्फेक्शन हो गया। आनन फानन में महिलाओं को सुपर स्पेशलिटी (SSB) विंग के नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से हॉस्पिटल में हड़कम्प मचा हुआ हे। पांच प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी