लखीसराय: पचना रोड चौक पर बड़ी और छोटी दुर्गा प्रतिमा का पारंपरिक मिलन, उमड़े हजारों श्रद्धालु
लखीसराय। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को नया बाजार की बड़ी दुर्गा और पुरानी बाजार की छोटी दुर्गा प्रतिमा का पारंपरिक मिलन पचना रोड चौक के समीप बुधवार की संध्या 4:15 पर हुआ। दोनों प्रतिमाओं के इस पारंपरिक मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।