बिश्रामपुर: बी मोड़-विश्रामपुर मुख्य पथ पर बरवाडीह में सड़क दुर्घटना, एक युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल भेजा
बी मोड़ विश्रामपुर मुख्य पथ पर बरवाडीह गांव के पास रविवार की देर रात नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी रेहला पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक को किसी निजी वाहन ने तत्काल विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफ किया गया।