बिश्रामपुर: रेहला में बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी घायल, सीएचसी से रेफर किया गया
अज्ञात वाहन के धक्के से रेहला में रविवार की देर रात आठ बजे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रेहला निवासी वीरेंद्र राम अपनी पत्नी शांति देवी के साथ घर जा रहे थे। तभी एक बोलेंरो ने पीछे से दोनों को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद चालक बोलेंरो को लेकर फरार हो गया।