मुरैना नगर: कलेक्टर ने देर रात रैन बसेरे व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अलाव न जलने पर प्रभारी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
मुरैना जिले में बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए कलेक्टर अंकित अस्ताना ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को सड़कों पर उतर आए कर उन्होंने शहर में संचालित हो रहे सभी रैन बसेरों से लेकर के अलाव जलाने वाले सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया।इस दौरान कई जगह अलाव जलते नहीं पाए गए,जिस पर से कलेक्टर ने प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।