मुरैना नगर: सिकरौदा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव, जांच शुरू
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सिकरोदा स्टेशन के पास पुलिस को आज पटरियों पर एक युवक का शव इतनी बुरी हालत में मिला, कि उसकी उम्र तक का अंदाजा नहीं लग सका।चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका था।पुलिस ने क्षतविक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए एक कपडे में पोटली बनाकर मुरैना शव गृह लाया गया लेकिन आज शाम तक उसकी पहचान नहीं पाई इसलिए शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा।