मुरैना नगर: मुरैना गांव में एक युवक को लगा करंट, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मुरैना गाँव में रहने वाले युवक रविराठौर बीती रात अपने घर पर बिजली सही कर रहा था तभी उसको जोरदार करंट लगा जिससे वो बेहोश हो गया।पता चलते ही परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ इमरजेंसी डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने चैकअप किया ओर उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा आज शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा।