मुरैना नगर: पुराने बस स्टैंड चौरहे पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने मनाई सावित्रीबाई फूले जी की जयंती
मुरैना शहर के पुराना बस स्टेण्ड चौराहे के पास एमएस रोड स्थित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय पर आज शाम सावित्री बाई फूले जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया उपस्थित लोगों के बीच सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने उनकी जीवनी को बताया।