सिंगरौली: कॉलेज न जा पाने से छूट रही थी पढ़ाई तो कलेक्टर ने दिव्यांग छात्र को दिया लैपटॉप
सिंगरौली जिले में जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग छात्र की मदद कलेक्टर ने की। बैढ़न स्थित डिग्री कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर के छात्र दीलम शाह ने कलेक्टर से लैपटॉप की मांग की। दिव्यांगता के कारण वह नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा पाता है।दीलम ने बताया कि लैपटॉप मिलने से वह घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेगा। निशक्त योजना के तहत दिव्यांगों को आर्थिक मदद का प्रावधान है।