मंझनपुर: भेलखा में पेड़ काटने को लेकर सगे भाइयों में विवाद, बड़े भाई की पिटाई से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में रविवार दोपहर बबूल का पेड़ काटने को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई की पिटाई से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।