मुज़फ्फरनगर: महंगी किताबें और ड्रेस बनी अभिभावकों की मुसीबत, फीस लूट पर शिवसेना का निजी स्कूलों के खिलाफ हल्ला बोल
मुजफ्फरनगर में निजी स्कूलों की मनमानी फीस और महंगी किताबों-ड्रेस के खिलाफ शिवसेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहा है। जिला अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर स्कूलों में तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।