भिवानी: विद्यालयों को विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन अंक बोर्ड को भेजने हेतु दिया विशेष अवसर- बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बीपी यादव
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2024 हेतु विद्यालयों को विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन भरने हेतु 23 फरवरी तक एक विशेष अवसर दिया गया है। सभी विद्यालय समय रहते अंक अपलोड करना होगा। वहीं, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बीपी यादव ने जानकारी दी है।