चौरीचौरा: दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरी निवासिनी प्रीति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को मेरे पड़ोसी सुनैना का लड़का मेरे घर पर खेलने आया और इस दौरान नीलू पत्नी राम रूप गौड़ भी थी जब बच्चा अपने घर गया तो उसकी मां गाली देने लगी की मेरे घर क्यों गया था जब मैं उन्हें समझाने गई तो उक्त महिलाओं ने मुझे घर के अंदर खींच लिया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी ।