भीलवाड़ा: माण्डल ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जिले की माण्डल ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच/प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी पर पट्टों के आवंटन में नियम विरुद्ध कार्य करने और राजकोष को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करी है