थराली: विधायक भूपाल राम टम्टा ने थराली क्षेत्र का किया भ्रमण व लोगों की सुनी समस्याएं, वार्षिकोत्सव में भी की शिरकत
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने आज शनिवार को थराली क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी,और समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। वहीं विधायक टम्टा के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर धराली के वार्षिकोत्सव में शिरकत करते हुए बोले कि शिशु मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सुंदर प्रयास कर रहे हैं। और उन्होंने छात्रों एवं विद्यालय के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।