थराली: कुलसारी-जबरकोट मोटरमार्ग पर ककड़तोली के समीप कार दुर्घटना में चालक की हुई मौत,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुलसारी - जबरकोट मोटरमार्ग पर ककड़तोली के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त 40 वर्षीय गौर सिंह के रूप में हुई है।।