थराली: राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में छात्र-छात्राओं ने CM धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि 6 जून 2023 को शहीद भवानी दत्त जोशी शौर्य महोत्सव चेपड़ों में मुख्यमंत्री ने विद्यालय के लिए कई घोषणा की थी। वह आज तक पूरी नहीं हुई जिस कारण उन्होंने पुतला फूंका है।