थराली: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने एवं जान से मार देने की धमकी देने वाले को थराली पुलिस ने रुद्रपुर से किया गिरफ्त
थराली विकासखंड के किसी गांव में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की एवं जान से मारने की धमकी देने वाले को थराली पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार कर दिया है। वहीं अभियुक्त के विरुद्ध धारा 376,506 एवं पोस्को अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।।