कांके: JBVNL कार्यालय के सामने बिजली दर वृद्धि के खिलाफ प्रदेश बीजेपी का धरना
Kanke, Ranchi | Apr 17, 2026 JBVNL कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रदेश बीजेपी ने बिजली दर वृद्धि, अनियमित आपूर्ति और स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।