दुमका: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पूर्व एसपी कॉलेज परिषर से निकल गई भव्य शोभा यात्रा
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 14 अप्रैल को संविधान निर्माता देश रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। जयंती से एक दिन पूर्व शनिवार को दुमका के एसपी कॉलेज परिषर से अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकाली गई जिसे प्रोफेसर शंभू सिंह और प्रोफेसर यदुवंश यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।