दुमका: स्वीप के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में चुनावी पाठशाला का हुआ आयोजन
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 दुमका जिले के स्वीप के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को मतदान की महत्ता से अवगत कराते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा गया। चुनावी पाठशाला में उपस्थित सभी लोगों को मतदान की तिथि से अवगत कराया गया।