दुमका: जमुआ गांव के पास बाइक से गिरने से महिला हुई घयाल, पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 दुमका-देवघर मुख्य पथ पर जरमुंडी के जमुआ गांव के पास शुक्रवार को बाइक से गिरने से एक महिला अनिशा देवी की पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। मृतका अनिशा देवी बिहार के मधेपुरा जिला अन्तर्गत अलिमानगर गांव की निवासी थी। वह अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर मधेपुरा से बाइक से देवघर पूजा-अर्चना करने के लिए आयी थी। वह गुरुवार को मधेपुरा से चली थी।