दुमका: इंडोर स्टेडियम में डीसी ए दोड्डे की अध्यक्षता में आयोजित हुई रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 शनिवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में डीसी ए दोड्डे की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए। चयनित रूट पर ही जुलूस निकाले। अखाड़ा समिति वीडियोग्राफी के साथ जुलूस निकाले ताकि विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर वीडियो के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा सके।