दुमका: दिग्घी ओपी के श्रीअमडा चौक के समीप कार ने लूना में मारी टक्कर, लूना चालक और सवार दोनों घायल, PJMCH में भर्ती
Dumka, Dumka | Apr 13, 2024 शनिवार को दुमका के दिग्घी ओपी के श्रीअमडा चौक के समीप कार ने एक लूना में ठोकर मार दी। इस घटना में लूना चालक और सवार दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल दोनों व्यक्ति काठीकुंड थाना क्षेत्र के कर्णपूरा गांव का रहने वाला है।