नगर निगम की ओर से सोमवार को 1 बजे अंबेडकर चौक समेत अन्य स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यापार करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं अवैध अतिक्रमण वाले इलाके को खाली कराया गया। उनके अतिक्रमण की वजह से यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को परेशानी होती है।