बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के पदाधिकारियों ने 'आई लव मोहम्मद' के समर्थन में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में गत दिनों आई लव मोहम्मद के लगे पोस्टर को लेकर पुलिस द्वारा मुसलमानों के खिलाफ की गई कार्यवाही एवं मुसलमानों के विरुद्ध हो रहे उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल बहराइच के जिला अध्यक्ष मौलाना अकील उल्लाह शाहिद नदवी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।