बहराइच: बहराइच जिले में 'मिशन शक्ति' के पंचम चरण का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बहराइच जिले में रविवार को "मिशन शक्ति" के पंचम चरण के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन से महिला सशक्तिकरण हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को अपनी ताकत और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे समाज में सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सकें।