बहराइच: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, 23 सितंबर को मनाया जाएगा दशम आयुर्वेद दिवस
ज़िले मे 23 सितंबर को दशम आयुर्वेद दिवस के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार मे अहम बैठक संपन्न हुई। डीआईओ ने रविवार शाम को बताया कि इस बैठक मे आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए विशेष कार्य योजना पर चर्चा करते हुए अन्य विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।