बहराइच: जेल रोड के पास बाइक सवार कड़ा पिकप में फंसा, 4 लोग घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
बहराइच जिले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जेल रोड पर सोमवार बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे सवार का हाथ का कड़ा पिकप में फंसने से दुर्घटना हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से तीन बच्चों सहित चार घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।