बहराइच: इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 31 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न खेल स्पर्धाएं, सांसद ने की शिरकत
रविवार को शहर स्थित इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया जिसके मुख्य अतिथि बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद गोंड रहे जबकि विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल रहीं। विधानसभा स्तरीय खेल स्पर्धा 21 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगी। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों के लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित की जायेंगी।