बहराइच: बहराइच जनपद में वन्य जीव सक्रियता क्षेत्र में स्थापित की गई 1390 स्ट्रीट लाइट और 61 सोलर लाइटें, सीडीओ ने दी जानकारी
रविवार शाम को मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने बताया कि जनपद में वन्य जीव के हमले के दृष्टिगत विकासखंड फखरपुर व महसी के प्रभावित क्षेत्रों में वन्य जीव के हमले से बचाव के लिए जागरूकता करने के लिए एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ 1390 स्ट्रीट लाइटें बाय 61 सोलर लाइटें साथ ही दरवाजे विहीन घरों में 24 दरवाजे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान जारी है।