जहानाबाद: जहानाबाद में दो वर्षों से लापता एंबुलेंस पहुंचा अस्पताल, उठे सवाल, बना चर्चा का विषय
जहानाबाद के शकूराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब दो वर्षों से गायब एंबुलेंस अचानक रतनी पीएचसी पहुंच गई। एंबुलेंस की मरम्मत पर लगभग 30 हजार रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है, लेकिन वाहन के शीशे टूटे हैं और बैटरी भी गायब है। स्थानीय स्तर पर निजी उपयोग और बिना रजिस्ट्रेशन चलाए जाने के आरोप लग रहे हैं।