चित्तौड़गढ़: पिपली खेड़ा में खेत पर आग बुझाने के दौरान युवक बुरी तरह झुलसा, चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल लाते समय हुई मौत
बेगू थाना अंतर्गत पीपली खेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. लाइन में स्पार्किंग से खेत पर भूसे के औगे में लगी आग बुझाते समय 21 वर्षीय किशनलाल पुत्र रामेश्वर लाल रेगर बुरी तरह से झुलसा. संभालते हुए पिता मौके पर पहुंचे तो उसे झुलसा देखकर घबरा गए और 108 से उसे लेकर चित्तौड़गढ़ रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया.