गोविंदगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का रामगढ़ क्षेत्र में विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र आगमन पर सोमवार को सुबह ग्यारह बजे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित शीतल टोल प्लाजा पहुंचे, जहां रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।