राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने समीक्षा बैठक को संबोधित किया, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को शाम 5:00 करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा समीक्षा बैठक को संबोधित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, सार्थक पोर्टल, समग्र आईडी, ईकेवाईसी, ईऑफिस एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की।