नवाबगंज: बाराबंकी में रेस्टोरेंट के गल्ले से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
बाराबंकी में एक रेस्टोरेंट से चोरी का मामला सामने आया है, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच हाईवे स्थित एक फूड जंक्शन रेस्टोरेंट में एक युवक ने मौका पाकर गल्ले से रुपए निकाल लिए। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक पहले काउंटर के पास खड़ा होता है और फिर मौका मिलते ही गल्ले से पैसे निकालकर जेब में रख लेता है