गुन्नौर: कस्बा गवां के समीप दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक पर सवार तीन लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां अनूपशहर मार्ग पर कस्बा गवां के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में गांव हरूपुरा हिम्मत सिंह निवासी दिनेश कुमार ब्रजेश कुमार और राजकुमार घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बाइक को लेकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।