नवाबगंज: बाराबंकी नगर पालिका में नवसंवत्सर की सजावट: एक महीने बाद भी नहीं हटाए गए भगवा कपड़े, अब दिख रहे हैं गंदे
बाराबंकी नगर पालिका क्षेत्र में भारतीय नवसंवत्सर के अवसर पर की गई भगवा रंग के कपड़ों की सजावट एक महीने से अधिक समय बाद भी नहीं हटाई गई है। शहर के डिवाइडरों पर लगे खंभों पर बांधे गए ये कपड़े अब गंदे और मटमैले गुरुवार देर रात करीब 8 बजे दिख रहे हैं।यह सजावट नवसंवत्सर के दौरान शहर को उत्सवपूर्ण रूप देने के लिए की गई थी।