विभूतिपुर: विभूतिपुर के टभका में विधायक ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति पुस्तकालय का उद्घाटन किया
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति पुस्तकालय का उद्घाटन विभूतिपुर विधायक कामरेड अजय कुमार के द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पुस्तकालय की स्थापना हुई है यह पुस्तकालय ज्ञानवर्धन का केंद्र बने इसके लिए और भी जो कुछ करने की जरूरत होगी वह किया जाएगा।